{"_id":"6998cf760c6af284430803ad","slug":"32nd-shri-shyam-falgunotsav-from-27th-grand-nishan-shobha-yatra-to-be-taken-out-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1033-153822-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 32वां श्रीश्याम फाल्गुनोत्सव 27 से, निकलेगी भव्य निशान शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 32वां श्रीश्याम फाल्गुनोत्सव 27 से, निकलेगी भव्य निशान शोभायात्रा
Sat, 21 Feb 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। श्रीश्याम भक्त मंडल बढ़नी-कृष्णानगर की ओर से 32वां सतरंगी फाल्गुनोत्सव 27 और 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत कलश स्थापना और सामूहिक श्रीश्याम पाठ से होगी जो दशमी तिथि तक चलेगा।
आयोजकों के अनुसार 27 फरवरी की सुबह 9 बजे रानी सती मंदिर बढ़नी से रंग-बिरंगे भजनों के साथ भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सीमावर्ती नेपाली कस्बा कृष्णानगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्याम दरबार) पहुंचेगी। बलरामपुर जिले के पचपेड़वा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु 19 किलोमीटर पैदल निशान लेकर शामिल होंगे। शाम सात बजे श्याम दरबार में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी और श्रीश्याम प्रभु को छप्पन भोग अर्पित होगा। इसके बाद भजन संध्या व रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने में मारवाड़ी सेवा समिति और मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकर्ता जुटे हैं।