{"_id":"5bedb380bdec22342b7fa6ac","slug":"31542304640-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा का जिला सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा का जिला सम्मेलन
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने और बंद चीनी मिलों को चलाने की मांग
कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बुद्धा पार्क में हुआ भाकपा का जिला सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। भ्रष्ट ब्यूरोक्रेसी और नौकरशाही के चलते देश की अधिकांश आबादी आजादी के 72 वर्ष बाद भी गरीबी और भुखमरी का दंश झेल रही है। इससे निजात पाने के लिए मजदूर, नौजवान, व्यापरी और समाज के बुद्धिजीवियों को एकता कायम करते हुए एक मंच पर आना होगा। ये बातें भाकपा के प्रदेश सचिव डॉ. गिरीशचंद्र शर्मा ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित 11वें जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सत्ताधारी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट की राजनीति के लिए देश के दलित व अल्पसंख्यक के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सम्मेलन को लल्लन राय, समीर आलम, मोहन प्रसाद गोंड़, शमसुद्दीन अंसारी, इस्लाम अंसारी, सुदामा यादव, मतिउल्लाह, शैलेश उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने, जिले की बंद पड़ी चीनी मिलों व कोल्ड स्टोरेज को चलाने, नहरों और माइनरों को साफ कर हर खेत तक पानी पहुंचाने, पेट्रोल-डीजल आदि की मूल्य वृद्घि वापस लेने समेत नौ सूत्री मांग पत्र जिला प्रयासन को सौंपा गया।
इस दौरान शमशाद अंसारी, आसमोहम्मद, रामनरेश सिंह, औरंगजेब, कासिम, मुर्तुजा प्रधान, दमरी प्रसाद, मुस्तफा, नासिर हुसैन, कैप्टन इलाही अंसारी, अजय राय,निसार अहमद, रविंद्र सिंह, नथुनी गुप्ता, कैश प्रधान, रामक्यास वर्मा, सगीर मंसूरी, मुहम्मद सफी कुरैशी, दुक्खी प्रसाद, डॉक्टर मदन यादव, हनीफ प्रधान, जनार्दन दूबे, मुकेश राय, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।