फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ाजिलनगर स्वर्ण व्यापारी हत्याकांड

ाजिलनगर स्वर्ण व्यापारी हत्याकांड

Mon, 16 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ाजिलनगर स्वर्ण व्यापारी हत्याकांड
फाजिलनगर (कुशीनगर)। अभिषेक वर्मा हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर व्विवार की शाम को फाजिलनगर के व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला। इन व्यापारियों ने मशाल लेकर पूरे बाजार में भ्रमण किया।
विज्ञापन

फाजिलनगर के कॉलेज रोड पर आभूषण की दुकान संचालित करने वाले नंदलाल वर्मा और उनके पुत्र अभिषेक पर बदमाशों ने दस दिन पूर्व फायरिंग कर दी थी, जिससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई थी। उस घटना में नंदलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर घटना का खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन अब तक बदमाश गिरफ्तार नहीं हुए।
विज्ञापन

इससे नाराज व्यापारियों ने रविवार को शाम करीब छह बजे फाजिलनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री व्यास सिंह की अगुवाई में मशाल जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। यह मशाल जुलूस बाजार के जूनियर हाईस्कूल से निकलकर मुख्य बाजार, बाबू बाजार, कॉलेज रोड, हास्पीटल रोड से होते हुए बघौचघाट मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुआ। मशाल जुलूस के दौरान व्यापारी पुलिस, प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मशाल जुलूस में रामानंद गुप्ता, सपा के फाजिलनगर विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव, कांग्रेस नेता मनोज सिंह, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, छात्र नेता राजन शुक्ला, पशुपति जायसवाल, केदार सिंह, ओमप्रकाश ऊर्फ उमा सिंह, कन्हैया लाल स्वर्णकार, व्यापारी नेता दिलीप जायसवाल, सीटू अग्रवाल, सोनू जायसवाल, हीरालाल गुप्ता, नंदलाल विद्रोही, सोनू जायसवाल सहित कई व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed