फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   300 boxes of wine recovered

पुलिस ने 300 पेटी शराब पकड़ा

Wed, 03 Jul 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
300 boxes of wine recovered
300 पेटी अवैध शराब के साथ डीसीएम चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

पटहेरवा। बुधवार को पटहेरवा पुलिस ने लबनिया स्थित एक ढाबे के पास से डीसीएम पर लदी 300 पेटी हरियाण निर्मित अवैध शराब बरामद किया। पकड़े गए चालक से पुलिस पूछताछ करने में जुट गई। पुलिस को यह कामयाबी संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान मिली।थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चालक समेत डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। तलाशी में डीसीएम में हरियाणा निर्मित करीब 300 पेटी शराब बरामद हुई है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए चालक से पूछताछ चल रही है।
नहर में डूबे युवक का शव मिला
खड्डा। तीन दिन पहले मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में नहाते समय डूबे मदनपुर सुकरौली गांव के 24 वर्षीय हिरन मुसहर का शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर बुधवार को सिसवा गोपाल रेगुलेटर पर मिला। गांववालों ने शव देखकर शोर मचाया। वहां जुटे लोगों ने उसकी शिनाख्त कर युवक के घरवालों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने सील किया अस्पताल
तमकुहीराज। एसडीएम अरविंद कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को तमकुहीराज में एनएच के किनारे संचालित एक आर्थो केयर हास्पिटल पर छापा मारा। जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित होते मिला। उस अस्पताल को सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि इस अस्पताल की शिकायत मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी, जिसके सापेक्ष जांच की गई। इस दौरान तमकुहीराज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. हिमांशु जायसवाल, मुकेश कुमार, रामू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed