{"_id":"60afe56f8ebc3e7ffa1cda51","slug":"30-new-corona-cases-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3960065166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, 30 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, 30 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, 30 नए मरीज मिले
पडरौना। कोरोना संक्रमित दो मरीजों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। 30 नए लोग संक्रमित मिले हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 470 हो गई है। जिले में अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 6696 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 30 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। अब तक 565711 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है, जिसमें 15205 लोग संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को तमकुही क्षेत्र के 35 वर्षीय और रामकोला क्षेत्र के 53 वर्षीय एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। इन्हें लेकर अब तक कुल 120 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। राहत की बात यह है कि 72 मरीज इस दिन स्वस्थ मिले। इन्हें लेकर अब तक 14615 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 470 हो गई है।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.68 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 96.11 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.78 प्रतिशत हो गई है। डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। जनपद के लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहना चाहिए।