फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   28th Shambhu Kumar took over DM

28वें डीएम शंभू कुमार ने कार्यभार संभाला

Sat, 02 Apr 2016 11:18 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
28th Shambhu Kumar took over DM
कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते नवागत डीएम शम्भु कुमार। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। जिले के 28वें डीएम शंभू कुमार ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2010 बैच के आईएएस शंभू कुमार बिहार के बेगूसराय के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा और मैत्रेय परियोजना को पूर्ण कराने सहित शासन की समग्र विकास योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के मंगौली गांव के निवासी राजेंद्र सिंह की दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण उनकी पत्नी विद्यावती को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिला 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि कानपुर से पहले वह जालौन में सीडीओ के पद पर कार्यरत थे। उससे पूर्व गाेंडा और लखीमपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किए। उनकी प्राथमिक शिक्षा बेगूसराय में हुई, जबकि उन्हाेंने उच्च शिक्षा पटना से ग्रहण की थी। कानपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद प्रशासनिक सेवा में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि बड़ी गंडक के बाढ़ से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान एडीएम रामकेवल तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन, तहसीलदार सदर रमेशचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed