फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   28 investors selected in Global Investors Summit, 4430 people will get employment

Kushinagar News: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में चयनित हुए 28 निवेशक, 4430 लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 14 Jan 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
28 investors selected in Global Investors Summit, 4430 people will get employment
जिला उद्योग कार्यालय पडरौना। - फोटो : KUSHINAGAR
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में चयनित हुए 28 निवेशक, 4430 लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

- एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) योजना में जिले के 28 निवेशकों ने दिखाई रुचि
- विभिन्न उद्योगों की स्थापना के लिए होगा निवेश, शीघ्र शुरू होगी 11 उद्योग लगाने की प्रक्रिया
पडरौना। कुशीनगर जिले में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत 28 निवेशकों को चयनित किया गया है। चयनित उद्यमी और अन्य कारोबारी 141.91 करोड़ रुपये निवेश करके फैक्ट्री सहित अन्य उद्योग लगाएंगे, जिससे करीब 4430 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के तहत उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के सहायक प्रबंधक रंजीत वर्मा ने बताया कि 11 उद्योगों की स्थापना का काम अंतिम चरण में है।
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत जिले में रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, जिसमें सरकार की तरफ से संचालित निवेश सारथी पोर्टल पर 28 निवेशकों ने रुचि दिखाई है। सभी निवेशक उद्योग-धंधे लगाकर कारोबार को बढ़ाने के लिए कुल 141.91 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उद्योगों की स्थापना होने से यहां कुल 4430 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। प्रस्तावित कुल 28 उद्योगों में से 11 का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मार्च माह के बाद इन उद्योगों में उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

क्या है निवेश सारथी पोर्टल
प्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए निवेश सारथी पोर्टल तैयार किया है। इस पर निवेशक उद्योग समेत अन्य कारोबार में निवेश करने का प्रस्ताव देंगे। संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी निवेशकों को व्यापार और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। निवेशकों को सभी रियायतें, सब्सिडी ऑनलाइन दिलाने की कार्रवाई ऑनलाइन पूरी होगी। इससे किसी भी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के यह हैं फायदे
जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी 28 निवेशकों का चयन किया गया है। इनके अलावा जो भी उद्योग लगाना चाहते हैं। वह निवेश सारथी पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। एमएसएमई के तहत दो से 50 करोड़ तक निवेश करने पर निवेशकों को शत-प्रतिश स्टांप ड्यूटी में छूट मिलेगी। 25 फीसदी की छूट देते हुए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
इनके नाम का हुआ चयन
तरुण वर्मा, कुमारी गीता, अमित अग्रवाल, श्रवण कुमार अग्रवाल, अनूप कुमार मिश्रा, विनोद यादव, भक्त प्रकाश यादव, आशीष अग्रवाल, संदीप गुप्ता, बैरिस्टर जायसवाल, माणिक्य कुमार मणि चतुर्वेदी, राजेश छापड़िया, सौरभ सिंह, नथुली कुशवाहा, उमेश कुमार, विद्या सिंह, दरोगा प्रसाद, मनीष कुमार गिरी, मनोज कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, नंदलाल कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, गीता विश्वकर्मा, उदयवीर निषाद, आशा देवी, पंचानंद राय, ज्ञयंती देवी, नंदलाल सहित कुल 28 लोग शामिल हैं, जिनकी तरफ से एक करोड़ से लेकर 45 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत 28 निवेशकों ने उद्योग समेत अन्य कारोबार स्थापित करने के लिए प्रस्ताव दिया है। 11 उद्योगों की स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। मार्च तक इन उद्योगों में कार्य शुरू हो जाएगा। स्वीकृत उद्योगों के शुरू होने पर कुल 4430 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
रंजीत वर्मा, सहायक प्रबंधक, जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed