फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   25 children certified to CM bal yojana

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया योजना का वर्चुअल उद्घाटन

Thu, 22 Jul 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
25 children certified to CM bal yojana
जिले के 25 अनाथ बच्चों को दिया गया प्रमाण पत्र
विज्ञापन

कुशीनगर। कोरोना महामारी के संक्रमण की वजह से अपने माता-पिता अथवा इनमें से किसी एक को खो चुके बच्चों के कल्याण के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लखनऊ से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस योजना के तहत जिले के 25 बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया।

जिन बच्चों के माता-पिता अथवा उनमें से किसी एक की मृत्यु हो गई है या फिर संकटग्रस्त बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। जनपद में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिले के 25 प्रभावित बच्चों को आर्थिक सहयोग की धनराशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे 25 बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृति पत्र कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह सहित लालबाबू वाल्मीकि, श्रीराम, डीएम एस. राजलिंगम ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष दीपाली सिन्हा, कल्पना, अंजली पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed