Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   24 decimal paddy crop reduced to ashes due to stubble burning

Kushinagar News: पराली की चिंगारी से 24 डिसमिल धान की फसल राख

Sun, 22 Nov 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
24 decimal paddy crop reduced to ashes due to stubble burning
तुर्कपट्टी। ग्राम पंचायत परसौनी खुर्द में शुक्रवार देर शाम पराली जलाने के दौरान निकली चिंगारी से पड़ोसी खेत में खड़ी बासमती धान की फसल में आग लग गई। हादसे में करीब 24 डिसमिल क्षेत्रफल में तैयार फसल जलकर राख हो गई। कोहरवलिया निवासी श्रीप्रकाश पांडेय की परसौनी खुर्द में 24 डिसमिल कृषि भूमि है। इसमें बासमती धान की फसल तैयार खड़ी थी। करीब 10 दिन बाद फसल की कटाई होनी थी। शुक्रवार शाम पड़ोसी खेत में एक किसान जुताई की तैयारी के लिए पराली जला रहा था। इसी दौरान उठी चिंगारी श्रीप्रकाश पांडेय के खेत तक पहुंच गई और फसल में आग लग गई।आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed