फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   228 forms of Janani Suraksha Yojana found missing in the records

Kushinagar News: रिकाॅर्ड में गायब मिले जननी सुरक्षा योजना के 228 फॉर्म

Wed, 06 May 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
228 forms of Janani Suraksha Yojana found missing in the records
दुदही सीएचसी में गायब फार्म जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी। स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही (कुशीनगर)। सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना से जुड़े फॉर्म गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को 85 फॉर्म अस्पताल के कमरे में अलमारी और कचरे के ढेर में मिलने के बाद मंगलवार को पहुंची जांच टीम के सामने बड़ा खुलासा हुआ। जांच में कुल 228 फॉर्म गायब पाए गए। उनमें 83 पहले दिन बरामद किए जा चुके हैं। जांच टीम के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जांच में प्रथम दृष्टया स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आई है। टीम ने दो स्टाफ नर्स का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी, एकाउंटेंट आनंद तिवारी समेत तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल पहुंचकर करीब दो घंटे तक आशा कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आशाओं ने मामले में संलिप्त स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और लंबित भुगतान दिलाने की मांग उठाई। एसीएमओ ने संबंधित कर्मियों को दो दिन के भीतर शेष फॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण भी किया, जहां गंदगी, अव्यवस्था और मरीजों से कथित वसूली जैसे आरोप भी सामने आए। आशा कार्यकर्ताओं के अनुसार, जांच में 228 लाभार्थियों के फॉर्म गायब होने की पुष्टि हुई है। सोमवार को 83 फॉर्म बरामद हुए थे, जबकि अन्य की तलाश जारी है। आशा कार्यकर्ता गीता सिंह और रीता पटेल ने बताया कि लंबे समय से इस मामले की अनदेखी की जा रही थी। बताया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जननी सुरक्षा योजना में प्रसव कराने वाली महिलाओं को 1400 रुपये और आशा कार्यकर्ताओं को 600 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुदही सीएचसी से जुड़े लाभार्थियों और आशाओं को करीब दो वर्षों से भुगतान नहीं मिला है। इसे लेकर कई बार प्रदर्शन भी हो चुका है। सोमवार को एक मरीज को प्रसव कक्ष ले जाने के दौरान आशाओं को कचरे और अलमारी में फेंके गए फॉर्म दिखे, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। चिकित्सक के हस्तक्षेप के बाद अलमारी खुलवाई गई, जिसमें वर्ष 2024-25 के 85 फॉर्म बरामद हुए। मामला उजागर होने के बाद संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। वहीं आरोप है कि कुछ कर्मी आशा कार्यकर्ताओं पर फॉर्म वापस करने का दबाव भी बना रहे हैं। जांच जारी है और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी की जा रही है। फार्म का ब्योरा मांगा गया है। नहीं देने पर जांच में जो दोषी मिलेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed