फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   22 lakhs will be spent on repairing the veterinary hospital building

Kushinagar News: पशु अस्पताल भवन की मरम्मत पर खर्च होंगे 22 लाख

Tue, 15 Oct 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
22 lakhs will be spent on repairing the veterinary hospital building
मथौली। कस्बे के पशु अस्पताल की मरम्मत की स्वीकृति मिल गई है। नगर पंचायत की तरफ से इसकी मरम्मत पर 22 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें जर्जर पड़े मुख्य भवन के अलावा अस्पताल की चाहरदीवारी, शौचालय, पशु शेड आदि का मरम्मत कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस पशु अस्पताल में कस्बे के अलावा आसपास के करीब 70 गांवों के पशुपालक मवेशियों का इलाज कराते हैं। निर्माण के बाद से अब तक इस पशु अस्पताल भवन की मरम्मत नहीं हुई थी। भवन जर्जर हो गया था। दीवारों के प्लॉस्टर गिरने लगे थे। हल्की बारिश होने पर भी छत टपकने लगती है। फर्श और खिड़कियां टूट जाने से बरसात के दिनों में विषैले जीव-जंतु कमरे में पहुंच जाते हैं। छत टपकने से दवाएं भी खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन

इसकी मरम्मत के लिए यहां तैनात डॉक्टर कई बार विभाग से मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। मथौली बाजार को नगर पंचायत का दर्ज मिलने के बाद चेयरमैन नवरंग सिंह ने पशु अस्पताल भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा। प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। अब इस पशु अस्पताल का मरम्मत होगा। मुख्य भवन मरम्मत के अलावा अस्पताल की चाहरदीवारी, शौचालय, पशु शेड आदि की मरम्मत कराई जाएगी। इस पर 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैनात पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विनय कुमार सिंह ने बताया भवन का मरम्मत होने के बाद छत से बारिश का पानी टपकना बंद हो जाएगा, जिससे यहां रखी दवाएं दवा खराब नहीं होंगी। इसके अलावा भवन सुंदर हो जाएगा। पशु अस्पताल भवन की मरम्मत की स्वीकृति मिलने पर बृजेश यादव, रामसुरत यादव, प्रेम यादव, भीमल यादव, मुबारक अंसारी, ताहिद अंसारी, बलवंत यादव, पवन कुमार मल्ल, रामबेलास कन्नौजिया, जित्तन यादव, ब्यास मुनी सिंह आदि पशु पालकों ने खुशी जताई है।


0
कुछ पशुपालकों ने पशु अस्पताल भवन जर्जर होने की शिकायत की थी। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा अस्पताल की चाहरदीवारी, शौचालय और पशु शेड बनवाने की भी स्वीकृति मिली है। इन निर्माण और मरम्मत कार्यों पर कुल 22 लाख रुपये खर्च होंगे। -नवरंग सिंह, अध्यक्ष, नगर पंचायत मथौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed