{"_id":"5b7da36342c792462f5e9d7d","slug":"201534960483-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा कोतवाली के तितला गांव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा कोतवाली के तितला गांव का मामला
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरे में डूबने से युवक की मौत
ढाढ़ा। हाटा कोतवाली के तितिला गांव में बुधवार को पोखरे में नहाते वक्त एक युवक डूब गया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के अलावा गांव के लोग पोखरे पर पहुंच गए। युवक को पोखरे से बाहर निकाला। उस समय युवक की सांस चल रही थी। जिसे लेकर परिजन सुकरौली सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बतातेे हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
तितिला गांव के रहने वाले नंदलाल का हाईवे के किनारे मकान है। जहां उनका परिवार रहता है। उनके घर के पास ही एक पोखरा है। बुधवार को दोपहर बाद उनका 20 वर्षीय पुत्र शिवम उसी पोखरे में नहा रहा था। नहाते वक्त वह एक लकड़ी के सहारे तैर भी रहा था। धीरे-धीरे वह गहरे पानी में जा पहुंचा और वह डूबने लगा। पहले तो लोगों को लगा कि वह पानी में करतब दिखा रहा है, लेकिन कुछ देर बाद उसे डूबते देख लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग और परिजन पहुंच गए। लोगों की मदद से शिवम को पानी से बाहर निकाला गया। उसे आननफानन में सुकरौली अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि शिवम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।