फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   19 farmers booked in burnt parali

पराली जलाने पर 19 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
19 farmers booked in burnt parali
पराली जलाने पर 19 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पडरौना। तहसील प्रशासन ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के 19 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन किसानों पर रोक के बावजूद खेतों में पराली जलाने का आरोप है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई हलका लेखपालों की तहरीर पर की गई है।
राजस्व विभाग के मुताबिक खेतों में पराली (धान की पुआल) जलाने से न केवल खेतों की उर्वरा शक्ति का ह्रास हो रहा है, बल्कि प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शासन-प्रशासन और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उन किसानों के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिन्होंने खेतों में पराली जलाया है। इन किसानों में पडरौना तहसील क्षेत्र के बतरौली, बड़गांव, इंद्रसेनवा, परसादपुर, नौतन हर्दो और बरवा कला गांव के किसान शामिल हैं। पडरौना कोतवाली, कुबेरस्थान और तुर्कपट्टी थाने में मुकदमा दर्ज कराने की यह कार्रवाई सोमवार की रात की गई।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, खेतों में फसल का अवशेष जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना में जुटी है। पुलिस ने यह कार्रवाई हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपट्टी और खैरी गांव के किसान पर की है। इनमें प्रत्येक पर ढाई हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। एसओ हनुमानगंज विनय कुमार ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed