फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   world senior citizen day celebrated

बड़ों के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति की पहचान : प्रदीप

Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
world senior citizen day celebrated
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर कसया वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान करते जिला समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कसया। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सोमवार को यूपी भारती विकास संस्थान की ओर से कसया में संचालित वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। वरिष्ठजनों की मदद के लिए समाज के लोगों से आगे आने की अपील की गई।
विज्ञापन


वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि अपने प्राचीन संस्कृति की रक्षार्थ वृद्धों की सेवा व सम्मान करना चाहिए। कहा कि संयुक्त परिवार में लोग बड़ों का आदर भाव रखते थे। उसकी आवश्यकता आज भी है। भारतीय संस्कृति की यही पहचान रही है। हमारे धर्मग्रंथों में जीवन का पहला रोग वृद्धावस्था ही माना गया है। कहा कि एक पिता कई बच्चों का पालन कर सकता है, लेकिन सभी बच्चे मिलकर एक पिता का पालन करने में असमर्थ क्यों हो जाते हैं? यह विचार करने वाली बात है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दिसंबर 1990 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाने का निर्णय लिया था। तभी से यह परंपरा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के संचालक जितेंद्र राव ने कहा कि लोग अपनों को ही भूल जाते हैं। बेवजह अपनों को रुला देते हैं। जो दीया रात भर उनको रोशनी देती है, सुबह होते ही लोग उसे बुझा देते हैं। इस मौके पर समाज कल्याण पर्यवेक्षक संतोष कुमार तिवारी, विद्यापति मिश्र, आशीष पांडेय, रवि मिश्र, अतुल राव, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed