फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विवाहिता के पिता ने दी तहरीर

विवाहिता के पिता ने दी तहरीर

Sun, 10 Sep 2017 06:31 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के पिता ने दी तहरीर
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा गांव के डम्मरछपरा टोला में शनिवार की रात 22 वर्षीय एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। उसके बाद विवाहिता के ससुुराल के लोग घर छोड़कर भाग गए। मृतका के पिता ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फिर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के बरवा बाजार निवासी विजय गुप्ता ने रामकोला थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री निक्की की शादी चार वर्ष पहले रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा गांव के डम्मर छपरा निवासी अरविंद गुप्ता से की थी। वर्ष 2017 में उसका गौना हुआ था। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के कुछ दिन बाद से उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। यह बात उसने कई बार फोन बताई थी। विजय का यह भी आरोप है कि शनिवार की रात निक्की के पति, सास, ससुर, जेठानी सहित अन्य लोगों ने मिलकर उसे मारा पीटा और फिर हत्या करके शव जला दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति, सास, ससुर, जेठानी सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी घर से गायब हैं। इस संबंध में रामकोला थाने के एसओ अजय कुमार सिंह का कहना था कि हत्यारोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed