फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बंधे के किनारे बसे लोगों की बढ़ी बेचैनी

बंधे के किनारे बसे लोगों की बढ़ी बेचैनी

Sat, 22 Jun 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
बंधे के किनारे बसे लोगों की बढ़ी बेचैनी
जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग सहमे
विज्ञापन

बाघाचौर और अहिरौलीदान में बाढ़ बचाव कार्य तेज
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। बड़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग सहम गए हैं। बाढ़ खंड के अभियंताओं ने बाघाचौर और अहिरौलीदान में बचाव कार्य तेज कर दिया है। यही दो गांव ऐसे हैं, जो कटान की दृष्टि से काफी संवेदनशील हैं।
वाल्मीकिनगर बैराज से बड़ी गंडक में पानी छोड़े जाने से इसके जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। इसके चलते एपी तटबंध के किनारे बसे पिपराघाट, जंगलीपट्टी, घघवा जगदीश, चैनपट्टी, जवहीदयाल, विरवट कोन्हवलिया, बांकखास, बाघाचौर, नोनियापट्टी, अहिरौलीदान आदि गांवों के लोग सहम से गए हैं। क्योंकि उन्हें अंदेशा है कि बरसात के चार महीने उन पर भारी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

बाढ़ खंड ने भी बचाव कार्य की गति तेज कर दी है। क्योंकि अहिरौलीदान एवं बाघाचौर बांध व बड़ी गंडक से सटे हुए गांव हैं, जो कटान की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र के संजय कुमार सिंह बताते हैं कि बंधे की हालत कहीं से भी ठीक नहीं है। जिस बचाव कार्य को 15 जून से पहले पूरा हो जाना चाहिए था, वह अब भी जारी है। अगर यही कार्य समय रहते पूरा कर लिया गया होता तो लोगों की चिंता नहीं बढ़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के एक्सईएन भरत राम का कहना है कि मिट्टी से भरे जीओ बैग के साथ बोल्डर से भी मरम्मत का कार्य चल रहा है। बांध को सुरक्षित रखना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed