फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से नाराज थे

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से नाराज थे

Mon, 05 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से नाराज थे
कुशीनगर। मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी एडीएम को दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास सिंह की अगुवाई में महिला इकाई की जिलाध्यक्ष सुशीला गिरि, कसया ब्लॉक अध्यक्ष पंचानंद मिश्र, भगवंत कुशवाहा, स्वामीनाथ यादव, व्यास ओझा, रामसुभग सिंह, रवींद्र विश्वकर्मा, वाजिद अली, अनवर अली, राधाकृष्ण शर्मा, आफताब आलम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोपहर में जिला मुख्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर इन लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीन जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री के मिर्जापुर से वापस आने के बाद कुछ लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। यह कृत्य निंदनीय ही नहीं, जघन्य अपराध भी है। महिला जिलाध्यक्ष सुशीला ने कहा कि भाजपा के हाथ में केंद्र और प्रदेश की सत्ता आने के बाद से कार्यकर्ता बेलगाम हो गए हैं। इन सरकारों के कार्यकाल में महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। मिर्जापुर की इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने के बाद पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित अपना ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस दौरान इंद्रजीत चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, दयाशंकर सिंह, जहीरुद्दीन, मनीष जायसवाल, अब्दुल रहीम, जुनैद अहमद, संतोष श्रीवास्तव, शंकर प्रसाद, दीपक मिश्रा, प्रेम सागर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed