फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   इन बच्चों की मौत से उजड़ गई दंपति की गोद

इन बच्चों की मौत से उजड़ गई दंपति की गोद

Wed, 11 Oct 2017 07:35 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
इन बच्चों की मौत से उजड़ गई दंपति की गोद
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही में इंसेफेलाइटिस से छह दिनों के भीतर सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। बुधवार को बेटी की मौत हो जाने से सदमे में आई इन बच्चों की मां भी अस्पताल में भर्ती कराई गई है। यह देख गांव के अन्य लोग बीमारी को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन

दुमही गांव के निवासी राज कुमार का चार वर्षीय पुत्र कृष्णा और दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी करीब दस दिन पूर्व बुखार से पीड़ित थे। परिवारीजन विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराए, जहां 6 अक्टूबर को इलाज के दौरान कृष्णा की मौत हो गई। उसके बाद डॉक्टर ने लक्ष्मी की हालत चिंताजनक देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां के आईसीयू में भर्ती कराई गई लक्ष्मी की बुधवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद लक्ष्मी के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजकुमार की यही दो संतानें थीं, जिनकी मौत के बाद से इनकी मां लीलावती सदमे में हैं। परिवारीजनों ने लीलावती को गंभीर स्थिति में कसया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा दुमही के ही मुन्ना कुशवाहा की पुत्री बेबी भी करीब दस दिन पूर्व इंसेफेलाइटिस की चपेट में आ गई थी। वह इलाज के बाद स्वस्थ बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
गांव में स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग
इधर भाई-बहनों की मौत से भयभीत इस गांव के जितेंद्र गुप्ता, चंचल कुशवाहा, विशुन कुशवाहा, रामवचन बैठा, बाबूलाल बैठा, राजकुमार गुप्ता, उमेश आर्य, हरिवंश तिवारी, मोहन शर्मा, हरिकेश रावत, राजबलम चौरसिया, प्रभु चौरसिया, जितेंद्र तिवारी आदि ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed