Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Relief from traffic congestion caused by construction is on the way; the administration has devised a strategy.

Kushinagar News: अब निर्माण से हो रहे जाम से मिलेगी राहत, प्रशासन ने बनाई रणनीति

Wed, 25 Nov 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Relief from traffic congestion caused by construction is on the way; the administration has devised a strategy.
हाटा। फ्लाईओवर निर्माण के चलते हाईवे पर लग रहे जाम और नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन हरकत में आया है। मंगलवार को एसडीएम मयंक त्रिपाठी ने तहसील सभागार में निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों और व्यापारियों की बैठक कर जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में फ्लाईओवर निर्माण के चलते हाईवे पर लग रहे लंबे जाम पर चर्चा हुई। निर्माण कार्य पूरा होने तक यातायात सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन के विकल्पों पर सुझाव लिए गए। हाईवे पर बने अवैध कट बंद कराने और वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते चिह्नित करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने यातायात और स्थानीय पुलिस को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में सड़क की पटरियों पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को भी जाम की बड़ी वजह माना गया। प्रशासन ने सड़क की पटरी पर सामान रखकर दुकानदारी करने वालों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगी। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
अधिकारियों ने किया पैदल मार्च, चिह्नित किए डायवर्जन के रास्ते : बैठक के बाद एसडीएम सहित अधिकारियों की टीम ने केन यूनियन चौराहे से बाघनाथ चौराहे तक पैदल मार्च कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डायवर्जन के लिए संभावित स्थान चिह्नित किए गए।
एसडीएम ने फ्लाईओवर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्य की धीमी गति और यातायात व्यवस्था के प्रति लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने दो दिन में डायवर्जन की व्यवस्था पूरी करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि हाटा में फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने के बाद से ही हाईवे पर जाम की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर अमर उजाला में लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। जाम में घंटों फंसने वाले राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने यह पहल की है।

बैठक में सीओ कसया, तहसीलदार जया सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, कोतवाल संजय कुमार सिंह, चीनी मिल ढाढ़ा के अधिकारी, यातायात पुलिस और व्यापार मंडल के दिलीप जायसवाल, मनीष रूंगटा, जय प्रकाश जायसवाल, शंकर जायसवाल तथा जनार्दन विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed