{"_id":"614770c38ebc3e2c206c4d2c","slug":"14-lakh-withdrawn-from-the-account-of-55-gram-panchayats-kushinagar-news-gkp409837738","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
55 ग्राम पंचायतों के खाते से 14 लाख निकाला
प्रधानों ने फर्जीवाड़ा कर रकम निकालने का आरोप लगाया
ग्राम प्रधानों ने बैठक कर सांसद से कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। ब्लॉक क्षेत्र के करीब 55 ग्राम पंचायत के 15वां राज्य वित्त के खाते से फर्जीवाड़ा कर करीब 14 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। यह मामला उजागर होने के बाद क्षेत्र के प्रधान नाराज हैं। ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक सभागार में बैठक कर मामले के दोषियों पर कार्रवाई की रणनीति बनाई। इसके बाद देवरिया सांसद से इसकी शिकायत तो देवरिया सांसद ने कुशीनगर के डीएम को अवगत कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। फिलहाल फर्जी तरीके से सरकारी धनराशि को नियमविरुद्ध तरीके से एक चर्चित फर्म के खाते में अंतरण करने के बाद ब्लॉक का माहौल गरमा गया है।
दुदही ब्लॉक क्षेत्र में कुल 66 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से मठियामाफी, गोड़रिया, कुबेरा भुआल पट्टी, सिकटिया, नरहवां डीह, मेला नरहवां, जंगल नौगावां, कोकिल पट्टी समेत कई ग्राम पंचायतों के खाते से 30 हजार से लगायत 35 हजार रुपये की कुल करीब 14 लाख रुपये की सरकारी धनराशि प्रधान को बिना बताए मनमानी तरीके से निकाल कर एक चर्चित फर्म के खाते में अंतरित कर दिया गया है। यह मामला उजागर होने के बाद ग्राम प्रधान भड़क गए हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष विजय सिंह की अगुवाई में डॉ. शंभू गुप्ता, खोभारी कुशवाहा, रामचंद्र कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, उमेश कन्नौजिया, रिंकू पटेल आदि ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक सभागार में बैठक कर मामले की कड़ी निंदा की और इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए रणनीति बनाई। इसके बाद क्षेत्रीय भ्रमण पर आए देवरिया सांसद डॉ. रमापति त्रिपाठी को ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया। इस मामले को सांसद ने गंभीरता से लेते हुए डीएम एस राजलिंगम इस मामले से अवगत कराते हुए जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। बीडीओ ने मामले में अनभिज्ञता जाहिर किया है। जबकि एडीओ पंचायत दुदही मजरुल हक ने कहा कि बीडीओ के निर्देश पर सभी पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू रावत का कहना है कि सचिव लोगों द्वारा यह भुगतान कराया गया है।