{"_id":"68daedc4fd2ad2b67a00c35e","slug":"14-juvenile-labourers-freed-action-taken-against-six-employers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-146324-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 14 किशोर श्रमिक मुक्त, छह नियोक्ताओं पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 14 किशोर श्रमिक मुक्त, छह नियोक्ताओं पर कार्रवाई
Tue, 30 Sep 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
कसया। श्रम विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रविवार को जिले में बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 14 किशोर श्रमिक कार्यरत पाए गए।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी पडरौना, कुशीनगर अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि इन किशोर श्रमिकों को तत्काल मुक्त कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इसके अलावा, संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। इस अभियान में पाए गए नियोक्ताओं पर कुल 6 मुकदमे दर्ज किए गए और 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया। अधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार बाल श्रम उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बाल श्रमिकों को शिक्षित करने और उनके पुनर्वास की भी योजना है। श्रम विभाग ने जनसाधारण से अपील की है कि यदि कहीं पर भी बाल श्रमिक कार्यरत दिखें तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।