{"_id":"68bddf78e22c7c5db40ce86b","slug":"14-examination-centers-will-be-made-for-admission-in-navodaya-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144903-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवोदय में प्रवेश के लिए बनाए जाएंगे 14 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवोदय में प्रवेश के लिए बनाए जाएंगे 14 परीक्षा केंद्र
Mon, 08 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में नवोदय प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसंबर को प्रस्तावित है। इस परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जवाहर नवोदय परीक्षा समिति और जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। समिति की तरफ से अंतिम मोहर लगते ही प्रस्तावित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र घोषित कर दिया जाएगा।
पीएम-श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर में कक्षा छठवीं की 80 सीट के लिए जिले के 5442 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया गया है। आगामी 13 दिसंबर को कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। इस प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जवाहर नवोदय परीक्षा समिति और जिला प्रशासन की तैरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। समिति की तरफ से जिले के 14 ब्लॉकों के पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित कर उसकी सूची समिति को भेज दी गई है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आगामी 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा होनी है। इसके लिए जिले के 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है। परीक्षा समिति की तरफ से केंद्रों के लिए सहमति मिलते ही उसे परीक्षा केंद्र घोषित कर दिया जाएगा।