फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   138 boxes wine kept hide maong cattle feed

पशु आहार के बोरे के बीच छिपाकर रखी थी 138 पेटी देसी शराब

Thu, 30 Jan 2020 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
138 boxes wine kept hide maong cattle feed
कसया थाने में डीसीएम से उतारी जा रही पकड़ी गई शराब। - फोटो : KUSHINAGAR
पशु आहार के बोरे के बीच छिपाकर रखी थी 138 पेटी देसी शराब
विज्ञापन

मौके से पांच लोग गिरफ्तार, गोदाम मालिक समेत छह के खिलाफ केस
कसया। थाना क्षेत्र के बरवां गांव के सामने गोदाम से डीसीएम पर लदी 138 पेटी अवैध देसी शराब की खेप पकड़ी गई है। यह शराब पशु आहार के बोरों के बीच में छिपाकर रखी गई थी। गोदाम के अंदर मौजूद पांच लोगों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। एक बाइक भी बरामद हुई है। इस मामले में गोदाम मालिक समेत छह लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए पांचों लोगों को जेल भेज दिया गया है।
कसया पुलिस को एक सप्ताह से इस गोदाम में अवैध काम कराए जाने की जानकारी मिल रही थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अवैध देसी शराब की खेप निकलने की सूचना पर एसओ ज्ञानेंद्र कुमर राय फोर्स लेकर गोदाम पर पहुंचे और आबकारी निरीक्षक को सूचना दी। मौके पर आबकारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रताप भी टीम के साथ पहुंच गए। कुछ देर बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अभिषेक पांडेय भी पहुंचे। पुलिस व आबकारी टीम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम का गेट खुलवाया। अंदर एक डीसीएम खड़ी थी। डीसीएम पर पशु आहार के बोरों के बीच अवैध देशी शराब (बंटी-बबली) की खेप लदी थी। डीसीएम का बिहार प्रांत का नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने गोदाम के अंदर मौजूद पांच लोगों व डीसीएम तथा एक बाइक को कब्जे में लिया और थाने ले आई। एसओ ने बताया कि डीसीएम में 138 पेटी अवैध देसी शराब लदी थी जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर आबकारी एक्ट, षड्यंत्र रचने, जालसाजी आदि विभिन्न धाराओं में गोदाम स्वामी रामबाबू जायसवाल व पकड़े गए प्रदीप यादव, अख्तर अंसारी, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार तथा अभिषेक गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गोदाम में पकड़े गए पांचों लोगों को जेल भेज दिया गया है। गोदाम मालिक की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान एसओ पटहेरवा हरेंद्र मिश्र, एसआई रामचंद्र सिंह, कांस्टेबल मनोज यादव, विशाल यादव,आबकारी विभाग से रणधीर सिंह, विजय सोनकर, कृपाशंकर दुबे, आशुतोष पाठक, जयप्रकाश आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed