फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   131 liters of liquor seized from a car at Bairia T-junction; smuggler from Bihar nabbed.

Kushinagar News: बैरिया तिराहे पर कार से 131 लीटर शराब बरामद, बिहार का तस्कर दबोचा गया

Fri, 10 Jul 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
131 liters of liquor seized from a car at Bairia T-junction; smuggler from Bihar nabbed.
कसया। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर के बैरिया तिराहे से एक कार में ले जा रहे भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए बिहार निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब से लदी कार को भी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बैरिया तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक वैगनआर कार की तलाशी लेने पर उसमें 630 बोतल 8PM (प्रत्येक 180 एमएल) और 48 बोतल रॉयल स्टैग (प्रत्येक 375 एमएल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 131.4 लीटर है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवकुश दास निवासी जयमंगलापुर, थाना नरकटियागंज, जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई। उसके विरुद्ध थाना कसया में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। टीम में एसओ इत्यानंद पाण्डेय, एसआई विवेक सिंह, आदि शामिल रहे। संवादﱴ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed