फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   13 pairs tied wedding bands, farewell with luggage.

13 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, सामान के साथ हुए विदा

Wed, 28 Mar 2018 11:48 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 28 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
13 pairs tied wedding bands, farewell with luggage.
विवाह। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 13 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। नव दंपती को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अफसरों व अन्य गणमान्य लोगों ने युगलों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए सामुहिक विवाह कार्यक्रम में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 13 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वर व वधु पक्ष की महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद नवविवाहित जोड़ों को कपड़ा, आभूषण और गृहस्थी के सभी समान देकर विदा किया गया। इस मौके पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह, अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह, वित्त अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, महेश सिंह, अजय द्विवेदी, सुनील सिंह, प्रवीण पति त्रिपाठी, अनिल सिंह, फूलबदन, राजन जायसवाल, जाकिर, जुबैर, राजेंद्र पांडेय आदि ने नव दंपती को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


इस सामूहिक विवाह समारोह में सविता व संतोष, राजकली व जितेंद्र सिंह, सरोज व दीपक, प्रियंका व अभय कुमार, रजनी व रामदयाल, माया व शैलेष, अनीता व सज्जन, सीमा व शैलेष, सपना प्रसाद व उमेश कुमार, बासमती व कोलाई, पूजा व राहुल कन्नौजिया, विद्या व मनीष और काजल रावत व विजय कुमार ने एक दूसरे का हाथ थामकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed