फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1.25 billion will be spent, drinking water system will improve

Kushinagar News: खर्च होंगे सवा अरब, सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Sat, 22 Mar 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
1.25 billion will be spent, drinking water system will improve
पडरौना। शहर के निवासियों को जल्द ही बेहतर पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। हर घर जल योजना के तहत 1.22 अरब की लागत से शहर के अलग-अलग स्थानों पर छह ओवरहेड टैंक और 15 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके अलावा पूर्व में जलापूर्ति वाले मोहल्लों में जर्जर हो चुके पाइप के स्थान पर नई जलापूर्ति पाइप बिछाई जाएगी। इससे शहर के करीब 70 हजार की आबादी को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा शहर के शत प्रतिशत घरों को निशुल्क पेयजल योजना से जोड़ने की तैयारी है। शहर के विस्तारित क्षेत्र में अब तक नगर पालिका पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध नहीं करा सकी। ऐसे में उन मोहल्ले को लोग आरओ का पानी खरीदकर पीते है। कई परिवार तो रेलवे स्टेशन पर सुबह-शाम जाकर पानी लाते हैं। लोगों की इस समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी। इसके लिए 1.22 अरब का बजट पेयजल आपूर्ति पर खर्च होना है। यह बजट जल जीवन मिशन योजना के तहत खर्च किया जाएगा, ताकि, प्रत्येक नल तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचे। इस योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के वर्षों पुराने ढांचे को भी सुदृढ़ कर अगले 40 वर्षों के लिए तैयार किया जाना है। इस योजना के तहत पेयजल आपूर्ति में विस्तार किया जा रहा है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर छह ओवर हेड टैंक बनाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में 15 ट्यूबवेल भी लगाने के साथ पहले से जलापूर्ति वाले स्थानों पर जर्जर हो चुके पाइप को हटाकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह सुविधा गोरखपुर महानगर के बाद मंडल में दूसरे नगर पालिका पडरौना को पेयजल के लिए इतना बजट मिला है। 25 हजार घरों को मिलेगा पेयजल कनेक्शन : शहर में हर घर जल योजना के तहत बनने वाले छह ओवरहेड टैंक और 15 ट्यूबवेल का बोर होने के बाद शहर के अलावा विस्तारित क्षेत्र के लोगों को पेयजल का संकट दूर हो जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस योजना के तहत शहर के 25 हजार परिवारों को निशुल्क पेयजल कनेक्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed