फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 hour power cut in 24 hours

विद्युत कटौती से लोग परेशान

Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
12 hour power cut in 24 hours
24 घंटे में 12 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं, परेशानी
विज्ञापन

उजारनाथ (कुशीनगर )। विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा से विद्युत आपूर्ति में अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण इलाकों में कोहराम मचा हुआ है। चौबीस घंटे में बारह घंटे तक भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे उमस व गर्मी में लोग परेशान हो रहे है। मालूम हो कि पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र से करीब सौ गांव की विद्युत आपूर्ति की जिम्मेदारी है। लेकिन एक सप्ताह से अघोषित विद्युत कटौती से गांव के विद्युत उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सेंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, फतन पट्टी,गगलवा ,रजवटिया, बभनौली, पटहेरिया, धारमठिया, हतवा, नारायणपुर, बलुआ तकिया,बलुआ समशेर शाही,नरहवा आदि गांव में विद्युत आपूर्ति की स्थित बहुत ही खराब है।यहां उपभोक्ता योगेश गुप्ता,अशोक कुमार, रफिक अली उमेश यादव, इरफान अंसारी सिनोद कुशवाहा गोरख कुशवाहा, मैनुद्दीन अंसारी वृजेश कुशवाहा, श्रवण, अलीउल्लाह, हाकिम राव, रविंद्र सिंह, शिवनारायन सिंह,विनय तिवारी,अमलेश तिवारी,रवि शेखर राय, संजय राय आदि का कहना है कि दिन की विद्युत कटौती से लोग इधर उधर पेड़ आदि की छाया में बैठ कर दिन काट लेते हैं। लेकिन रात की कटौती से तो लोग रात भर रतजगा करने को मजबूर हैं। जबकि विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा के अवर अभियंता रवि कुमार का कहना कि अभी रोस्टिंग में है सप्लाई आएगी तो दी जाएगी।
40 से अधिक गांवों में अघोषित कटौती, गर्मी ने जीना किया मुहाल
गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। एक तरफ जहां पंखे, कूलर और एसी नहीं चल पा रहे हैं। वहीं घर के अन्य उपकरण भी बेकार पड़े हुए हैं। 40 से अधिक गांवों में सात से आठ घंटे बिजली गायब होने से लोग काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

सोमवार को अचानक गुल हुई बिजली
बिजली उपकेंद्र तमकुही के समउर बाजार फीडर से जुड़े गांव गंगुआ मठिया, लक्ष्मीपुर, पुरैना कटेया, पिपरा बघेल, बिहार खुर्द, कटहरी बाग, बिहार बुजुर्ग, परसौनी खुर्द, सरेया बुजुर्ग (शिवसरेया) समेत करीब 40 से अधिक गांवों में सोमवार को सात घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। इस वजह से लोग काफी परेशान हुए। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बगीचों में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन सप्लाई बंद होने का हवाला देते रहे जेई
बिजली उपभोक्ता चन्द्रभान गुप्त, प्रेमलाल, मोहन गुप्ता, मनोज कुमार, महताब आलम, नन्हें पांडेय, अनीस अंसारी, राजेन्द्र चौरसिया, मनिब सहित अन्य लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे बिजली कटी तो शाम पांच बजे के बाद ही बिजली सप्लाई शुरू हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में बिजली निगम के अधिकारी मनमानी कटौती कर रहे हैं। इस संबंध में तमकुही उपकेंद्र के जेई जशवंत कुशवाहा ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे के बाद मेन सप्लाई बंद थी। यहां से कोई कटौती नहीं की गई थी। मेन सप्लाई से बिजली मिलते ही आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed