फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 couples got married in a mass marriage ceremony

Kushinagar News: सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 11 जोड़े

Thu, 13 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
11 couples got married in a mass marriage ceremony
बनकटा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के बनकटा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े वैदिक रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। शाम को आयोजकों ने सभी दुल्हनों को घर-गृहस्थी का सामान देकर विदा किया।
विज्ञापन


पूर्वांचल सेवा समिति भठही खुर्द की ओर से बुधवार को बनकटा बाजार के शिव मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में दिन के दस बजे विभिन्न क्षेत्रों से 11 बरातें पहुंचीं।
विज्ञापन

आयोजकों ने बरातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। सभी जोड़ों को विवाह मंडप में पहुंचाया गया। वहां आचार्यों ने वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चार के बीच शादी संपन्न कराई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। जोड़ों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आशीर्वाद दिया। इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डाॅ. रामपति राम त्रिपाठी, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, पूर्व सांसद राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, एमएलसी डाॅ. रतनलाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सेंट जोसफ स्कूल के डायरेक्टर सीओ जोश, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे समाजसेवी मनोज चौबे, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, केदार सिंह, अजय उपाध्याय, विकास पांडेय, अमिताभ मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कवि मनंजय तिवारी व महीबुल्लाह राही ने किया। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष राम सुचित कुशवाहा ने किया। आयोजन समिति संरक्षक प्रभुनाथ शुक्ला ने आभार प्रकट किया। क्षेत्रीय लोकगायक मैतुल मस्ताना व मनीष गौतम की टीम ने विवाह गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को भव्य बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतेन्द्र शुक्ला, संजय शुक्ला, संजय चौरसिया, केशव यादव, नवीरसुल अंसारी, विष्णु गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed