फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   108 candidates got employment through interview

Kushinagar News: साक्षात्कार के जरिए 108 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
108 candidates got employment through interview
पडरौना। राजकीय आईटीआई परिसर में बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 108 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के बाद रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सरकार हर हाथ को काम देने के लिए गंभीर है। इसके लिए रोजगार मेला का आयोजन करने के अलावा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सस्ते ब्याज दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध करा रही है। इसके बाद उन्होंने साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों में नियुक्ति पत्र वितरित किया। आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेला में 321 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मेला में शामिल हुए दस प्राइवेट कंपनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के जरिए कुल 108 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया है। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 21,000 तक वेतन दिया जाएगा। इस दौरान राजकीय आईटीआई नौरंगिया के प्रधानाचार्य नथुनी प्रसाद, पारस नाथ वर्मा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अभय श्रीवास्तव, विनय पांडेय, राकेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed