{"_id":"69309bfbb55bcfc5380d0e5b","slug":"10-villages-are-sensitive-140-patients-found-with-fever-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150088-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 10 गांव संवेदनशील, बुखार के मिले 140 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 10 गांव संवेदनशील, बुखार के मिले 140 मरीज
Thu, 04 Dec 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में तेज बुखार और उल्टी के बाद बीमार हुए चार गांवों में सात बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन की हलचल बढ़ गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 17, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में अलग से बनाए गए दस वार्ड के पीकू में छह और सीएचसी पर बनाए गए ईटीसी सेंटर में पांच बच्चे बुखार के भर्ती है। यह बच्चे करीब दस गांव के रहने वाले हैं, इनके गांवों को स्वास्थ्य विभाग संवदेनशील की सूची में शामिल किया है।
बुधवार को पूरे दिन इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग टीम 508 घरों का सर्वे किया, इसमें 140 बुखार के मिले मरीजों का सैंपल लिया गया,जबकि 137 बच्चे समान्य बुखार और 62 मरीज सर्दी जुकाम के मिले हैं। बीआरडी और कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में दो नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। उसने बीमार बच्चों का अपडेट लिया जा रहा है। शुरूआती दिनों में सगी बहन और चचेरे भाई की मौत की पुष्टि लेप्टोस्पायरोसिस से होने की हुई। कुशीनगर जिले के 17 बुखार से पीड़ित बच्चे अभी भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
-- -- -- -- -- -
सीएचसी पर बनाया गया कंट्रोल रूम
बुखार के मरीजों पर रोकथाम के लिए गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के अलावा सभी सीएचसी पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।