फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youths ran to make them aware of voting

मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए दौड़े युवा

Fri, 18 Feb 2022 12:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youths ran to make them aware of voting
स्पोर्ट स्टेडियम टेंवा में वोट फॉर मैराथन प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ मंडलायुक्त संजय गोयल - फोटो : KAUSHAMBI
मतदाता जागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को मैराथन फॉर वोट का आयोजन किया गया। इसमें दुर्गेश कुमार प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय तथा छोटकू सिंह तृतीय स्थान पर रहे। मंडलायुक्त संजय गोयल ने टॉप-10 मेधावियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को टेंवा स्थित स्पोर्ट स्टेडियम वोट फॉर मैराथन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

डीएम सुजीत कुमार, सीडीओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शशिकांत त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। मैराथन जिला मुख्यालय मंझनपुर, समदा, ओसा होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। कमिश्नर संजय गोयल ने विजेताओं को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया। इनके अलावा विनय कुमार, अखिल राज सिंह, संदीप कुमार, अश्वनी कुमार, उमेश कुमार, अवधेश कुमार एवं मोनू यादव को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडलायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनसे स्वयं मतदान करने के साथ ही परिजनों एवं पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। लोकतंत्र में वोट की कीमत बताते हुए कहा कि हम लोग मतदान के माध्यम से मनचाही सरकार चुन सकते हैं।

कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही अधिक लोकतंत्र मजबूत होगा। डीएम सुजीत कुमार, एसपी हेमराज मीना ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्वयं मतदान करने एवं अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर नोडल अधिकारी स्वीप एवं सीडीओ/शशिकांत त्रिपाठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी रूस्तम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed