{"_id":"696d2f09f200e4ab4e0e76c5","slug":"youth-attacked-with-sword-finger-chopped-off-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-135207-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवक पर तलवार से हमला, अंगुली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवक पर तलवार से हमला, अंगुली कटी
Mon, 19 Jan 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
कड़ा धाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर ख्वाजा कड़क गांव में शनिवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए एक युवक पर उसके पड़ोसी ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक की अंगुली कट गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों के बीच बचाव के बाद आरोपी धमकी देते फरार हो गया। पीड़ित शिव चंद्र मौर्य पुत्र पूरनचंद्र ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह शनिवार सुबह खेत की ओर गया था, तभी पड़ोसी अजय मौर्य ने अचानक तलवार से हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में तलवार उसकी उंगली पर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के घर से तलवार और एक चाकू बरामद किया है। पीड़ित का आरोप है कि शाम को आरोपी ने फिर से जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद उसने थाने में लिखित शिकायत दी। कड़ा धाम थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपी के घर से हथियार बरामद किए गए हैं। घायल का मेडिकल कराया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।