फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   your account will be changed

अब बदल जाएगा अपका खाता और बैंक

Fri, 06 Sep 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
your account will be changed
your account will be changed
मंझनपुर। आने वाले दिनों में जिले की चार बैंकों का विलय हो जाएगा। इसमें इन बैंकों की सात शाखाएं शामिल होंगी। महाविलय के बाद जिले के करीब 15 हजार ग्राहकों की बैंक शाखाओं के केवल नाम और खाता संख्या बदल जाएंगे। दावा है कि बैंक शाखाएं पूर्ववत काम करती
विज्ञापन

जिले में 17 विभिन्न बैंकों की कुल 240 शाखाएं हैं। इसमें सर्वाधिक 36 शाखाएं बीओबी व 35 उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मना सीतारमण के आदेश के बाद राष्ट्रीयकृत बैंकों का विलय होना है। अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए उठाए गए कदम से जिले में संचालित चार बैंकों का विलय किया जाना है। हालांकि पिछले हफ्ते की गई घोषणा के बावजूद गुरुवार को देखा गया कि जिले की बैंक शाखाओं में कोई खास हलचल नहीं रही। रोजाना की तरह काउंटर पर क्लर्क काम करते मिले। मंझनपुर में भरवारी रोड स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा में ग्राहक काउंटर पर खड़े रहे। इसके अलावा कुछ कारोबारी भी आए थे। उन्होंने अपनी रकम जमा कराई। इसके बाद यह लोग बैंक की शाखा से निकल गए।
विज्ञापन

---------
इन बैंकों को होगा विलय
नाम शाखाओं की संख्या ग्राहक संख्या
सिंडिकेट बैंक 01 1576
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स 01 2087
इलाहाबाद बैंक 04 8724
कॉरपोरेशन बैंक 01 1121
आंध्रा बैंक 00 00
-----------------------------------------------------
कुल 07 13508
नोट-ये संख्या केवल जनधन खातों की है। इसके अलावा करीब डेढ़ हजार अन्य खाते हैं। इस तरह से कुल मिलाकर 15 हजार के आसपास है।
------------------------------------------------------
इलाहाबाद बैंक की चार शाखाओं का विलय
मंझनपुर। केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक इन बैंकों का केनरा बैंक में विलय किया जाएगा। जिले में केनरा बैंक की एक मात्र मंझनपुर में ही शाखा है। जबकि इलाहाबाद बैंक की चार शाखाएं जिले में संचालित हैं। इस तरह से चार शाखाओं वाले इलाहाबाद बैंक का इकलौती शाखा वाले केनरा बैंक में विलय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी होंगे नई चेकबुक और डेबिट क्रेडिट कार्ड
मंझनपुर। आमतौर पर बैंक ग्राहकों को पांच बड़े बदलाव से सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य बदलाव भी होंगे। लेकिन अधिकांश बैंक के ग्राहक सामान्य आय वर्ग के हैं। सामान्यत: नई चेकबुक, डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी हो सकता है। आईएफ एस कोड में बदलाव होगा। इसके अलावा लोन लेने वालों को प्रक्रिया दोबारा अपनाना पड़ सकता है।

--------
बैंक ग्राहकों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सिंडिकेट और केनरा बैंक का सॉफ्टेवयर एक है ऐसे में कोई खास दिक्कत नहीं होगी। स्टाफ आसानी से काम काज निपटा सकेंगे। इसके अलावा अन्य बैँक में भी प्रशिक्षित कर्मचारी हैं। .
अनिल कटियार, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed