{"_id":"59b2efbb4f1c1bfd7f8b53bf","slug":"young-woman-raped-by-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवती की पड़ोसी ने लूटी अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित युवती की पड़ोसी ने लूटी अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली इलाके की एक दलित युवती को पड़ोसी युवक प्रेमजाल में फंसा कर साल भर दुराचार करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर दरिंदे ने उसे गर्भ निरोधक गोली खिला दी। शुक्रवार सुबह मृत बच्ची को जन्म देने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पीड़िता के पिता ने घटना की नामजद तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दे दी है। तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती को गैर बिरादरी के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती झांसे में आ गई तो युवक उसके साथ मनमानी करने लगा। साल भर दोनों के बीच बने संबंधों के बाद युवती गर्भवती हो गई। महीने भर पहले पीड़िता ने गर्भवती होने की बात बताई। इससे युवक सपकपका गया। दो दिन पहले युवक ने गर्भपात कराने के लिए युवती को दवा खिला दिया। दवा खाने के बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी। शुक्रवार की सुबह युवती ने मृत बच्ची को जन्म दिया तो परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद युवती ने घटना की जानकारी दी।
गंभीर हालत में पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने युवती की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर सैनी पुलिस को दे दी है। एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पड़ोस का युवक प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। बुधवार की शाम किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी है।