{"_id":"6ab980f4ac0f104c5e0eab0a","slug":"young-woman-attempts-self-immolation-sister-in-laws-family-accused-of-issuing-threats-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-149047-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवती का आत्मदाह का प्रयास, भाभी के मायके वालों पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवती का आत्मदाह का प्रयास, भाभी के मायके वालों पर धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
सराय अकिल थाना क्षेत्र के चंदूपुर अमराय गांव में भाई के ससुरालियों पर पांच लाख रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए युवती ने आग लगाकर जान देने का प्रयास किया।
गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने भाभी, सास, ससुर और साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
चंदूपुर अमराय निवासी विनोद कुमार त्रिपाठी के पुत्र ईशांत त्रिपाठी का विवाह सात जुलाई 2026 को नौबस्ता गांव निवासी प्राची पांडेय से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद किसी बात से दोनों के बीच अनबन हो गई और विवाहिता मायके में रहने लगी। आरोप है कि शादी के बाद से ही लड़की पक्ष के लोग पीड़ित परिवार से पांच लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
22 सितंबर की शाम उनकी बहू प्राची पांडेय, अपने माता-पिता और भाई पिंकू चंदूपुर अमराय गांव पहुंचे। पांच लाख रुपये की मांग करते हुए रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोप है कि पिंकू ने घर में मौजूद उनकी बेटी को अपशब्द कहे। इससे आहत होकर बेटी ने कमरे में जाकर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।