{"_id":"628fc962efc65d795662d784","slug":"young-man-swallowed-poison-dead-body-found-in-the-garden-kaushambi-news-ald3338776184","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने निगला जहर, बाग में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने निगला जहर, बाग में मिली लाश
विज्ञापन
पूरब शरीरा गांव के मृतक लखन की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के पूरबशरीरा गांव के युवक ने बृहस्पतिवार की शाम जहर खाकर जान दे दी। घर से तीन किमी दूर एक बाग में उसका शव पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पूरबशरीरा निवासी देवनाथ कोरी का बेटा लखन लाल (26) मोबाइल की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार को तीन बजे वह बाइक लेकर घर से निकला था। एक घंटे बाद चार बजे घर से तीन किमी दूर हरिश्चंद्र का डेरा स्थित बाग में उसका शव बरामद हुआ। बेटे के मौत की मनहूस खबर मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के चाचा पानीपत में रहते हैं। रुपयों के लेनदेन को लेकर लखन तनाव में रहता था। इसी कारण उसने जहर खाकर जान दी है। थानाध्यक्ष भवानी सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट व बाइक बरामद हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।