{"_id":"6ad3e4d3b7cf24175a09c74c","slug":"629-crore-spent-yet-roadways-buses-do-not-reach-parsara-bus-stand-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-150273-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 6.29 करोड़ खर्च... फिर भी परसरा बस अड्डे पर नहीं पहुंचती रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 6.29 करोड़ खर्च... फिर भी परसरा बस अड्डे पर नहीं पहुंचती रोडवेज बसें
विज्ञापन
लाल चन्द्र राही, भरवारी।
- फोटो : shiv tripathi
यात्रियों की सुविधा के लिए परसरा में करीब 6.29 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए बस अड्डे का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। रोडवेज बसें परिसर के अंदर जाने के बजाय हाईवे पर ही रुककर सवारियां बैठाती हैं और प्रयागराज के लिए रवाना हो जाती हैं। सड़क दुरुस्त न होने के कारण बसों का संचालन बस अड्डे से शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में यात्रियों को सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे हादसे का खतरा भी बना रहता है।
बस अड्डा बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि यहां बसों का ठहराव होगा और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर बस पकड़ने की सुविधा मिलेगी लेकिन बसों के परिसर में न पहुंचने से यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बस अड्डे का उपयोग नहीं होने से सरकारी धन के सदुपयोग पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बस अड्डे का हो इस्तेमाल, मिले सुविधा
स्थानीय निवासी विकास, राहुल, नंदलाल और सुनील कुमार का कहना है कि जब करोड़ों रुपये खर्च करके बस अड्डा बनाया गया है तो रोडवेज बसों का संचालन भी यहीं से होना चाहिए। बसों के अंदर नहीं आने से यात्रियों को परेशानी होती है। अधिकारियों को बसों का ठहराव सुनिश्चित कराना चाहिए।
विज्ञापन
बस अड्डे का निर्माण यात्रियों की सुविधा के लिए कराया गया है लेकिन बसें अंदर नहीं आतीं। सड़क किनारे इंतजार करने से हादसे का खतरा बना रहता है। अधिकारियों को इस समस्या का समाधान कराना चाहिए।
-- दीपक पांडेय, भरवारी
बस अड्डा बनने के बाद लोगों को सहूलियत मिलने की उम्मीद थी। बसें नहीं आने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। संबंधित अधिकारियों को बसों का ठहराव सुनिश्चित कराना चाहिए।
-- लाल चंद्र राही
वर्जन::
बस अड्डे पर साफ-सफाई और समय सारिणी लगवाने के साथ बसों को परिसर के अंदर से यात्रियों को बैठाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही स्टैंड परिसर में बसें रुकने लगेंगी।
-- गंगा शंकर शर्मा, डिपो प्रभारी, मंझनपुर

लाल चन्द्र राही, भरवारी।- फोटो : shiv tripathi