{"_id":"6ad3e49297da6b091b0a3ae8","slug":"parents-protest-against-children-being-abused-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-150305-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बच्चों से गालीगलौज पर अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बच्चों से गालीगलौज पर अभिभावकों का हंगामा
विज्ञापन
ब्लाॅक के चलौली स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक पर बच्चों से गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को अभिभावकों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम चायल और बीईओ ने अभिभावकों को समझाकर मामला शांत कराया।
चलौली स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार दोपहर कक्षा पांच और सात के कुछ बच्चे विद्यालय परिसर में फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद शिक्षक दिव्यांशु बिंद को लग गई। आरोप है कि इससे नाराज शिक्षक ने बच्चों को गाली दी। साथी शिक्षकों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। छुट्टी के बाद घर पहुंचे बच्चों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे नाराज अभिभावक शनिवार को विद्यालय पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रेरणा गौतम और बीईओ अरुण कुमार विद्यालय पहुंच अभिभावकों को समझाकर मामला शांत कराया।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई। जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। -अरुण कुमार, बीईओ चायल