{"_id":"659032f96a865902c60187f9","slug":"young-man-lost-rs-18-lakh-due-to-greed-of-opening-lottery-worth-rs-25-lakh-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-6885-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 25 लाख की लाॅटरी खुलने की लालच में युवक ने गवां दिए 18 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 25 लाख की लाॅटरी खुलने की लालच में युवक ने गवां दिए 18 लाख
Sat, 30 Dec 2023 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 30 Dec 2023 08:40 PM IST
विज्ञापन
25 लाख की लाॅटरी खुलने की लालच में युवक ने गवां दिए 18 लाख
-- साइबर अपराधी ने झांसे में लेकर युवक को लगाया चूना, शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली के बनपुकरा गांव का एक युवक साइबर अपराधी के झांसे में फंस गया। 25 लाख की लाॅटरी खुलने का झांसे में आकर युवक ने 18 लाख रुपये गवां दिए। पीड़ित ने शनिवार को मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
सिराथू कस्बे के बनपुकरा निवासी गोविंद सिंह पटेल ने बताया कि लगभग आठ माह पहले उसके मोबाइल नंबर पर एक अजनबी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसकी 25 लाख की लाॅटरी लग गई है। झांसे में आकर उसने 3200 रुपये ऑनलाइन भेज दिए। कुछ दिन बाद साइबर शातिर ने और रुपये की डिमांड की तो उसने भूमि बेचकर कई किस्तों में अलग-अलग खातों में 18 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद भी लॉटरी के रुपये नहीं मिले। अब साइबर शातिर का फोन भी बंद हो गया है। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।