{"_id":"6218e0a0dd77b976787205a5","slug":"young-man-drowned-in-deep-water-during-ganga-bath-died-kaushambi-news-ald3277209124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समाया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समाया युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली के सगरा गांव स्थित गंगा घाट में शुक्रवार सुबह नहाते वक्त एक युवक गहरे पानी में समा गया। युवक को डूबता देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कोई युवक को बचा नहीं सका। घाट पर मौजूद कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान हो सकी। सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर युवक के शव को बाहर निकलवाया।
चंदवारी गांव का निवासी प्रेमबाबू केसरवानी गांव-गांव घूमकर गल्ला खरीदारी करते हैं। प्रेमबाबू का बेटा सूरज (22) भी पिता के साथ काम में हाथ बंटाता था। शुक्रवार सुबह 10 बजे सूरज घर से गंगा स्नान के लिए पल्हाना घाट जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इस दौरान किसी ने सूरज के मोबाइल से फोन कर परिवार के लोगों को बताया कि जिसका यह मोबाइल है वह सगरा स्थित गंगा घाट पर डूब गया है।
लोगों ने बताया कि जो व्यक्ति डूबा है उसके कपड़ों में सूरज के नाम का आधार कार्ड भी मिला है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को खबर दी और मौके पर पहुंचे। सूचना पर मूरतगंज चौकी प्रभारी दिनेश कुमार भी आ गए। पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर खोजबीन कराई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सूरज का शव बरामद हुआ। दोपहर बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।