{"_id":"652edc9fab0f0598160fa334","slug":"x-ray-machine-found-after-15-years-now-waiting-for-technician-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-4260-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 15 साल बाद मिली एक्स-रे मशीन, अब टेक्नीशियन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 15 साल बाद मिली एक्स-रे मशीन, अब टेक्नीशियन का इंतजार
Wed, 18 Oct 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण 15 साल से एक्स-रे की सुविधा स्वास्थ्य केंद्र में दिलाने की मांग कर रहे थे। अब एक्स-रे मशीन मिली है। अब कोरोना कॉल में कचहरी से संबद्ध टेक्नीशियन की वापसी और मशीन के इंस्टॉल होने का इंतजार किया जा रहा है।
करीब 15 साल पहले सरसवां में ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हुई थी। यहां पर प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीज इलाज कराने आते हैं। कई बार चिकित्सक एक्स-रे की सलाह देते हैं, लेकिन पीएचसी में इसकी कोई सुविधा नहीं है। आठ साल पहले पीएचसी से 500 मीटर दूर सीएचसी का भवन बन गया। यहां पर एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती भी हो गई, लेकिन मशीन फिर भी नहीं मिली।
कोरोना काल में टेक्नीशियन की जिला कचहरी में ड्यूटी लगा दी गई। 10 अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी को एक्स-रे मशीन मिली। इसी के साथ टेक्नीशियन को भी बुलाया जा रहा है। उम्मीद है कि 15 से 20 दिन में मशीन को इंस्टॉल करके जांचें शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
ब्लॉक में बनी सीएचसी हो या पीएचसी, कहीं भी एक्स-रे की जांच नहीं होती है। सिर्फ इस जांच के लिए 20 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। लंबे समय से इस सुविधा की मांग हो रही थी, अब विभाग ने सुनवाई की।- रंजीत कुमार, पश्चिमशरीरा
सीएचसी में एक्स-रे की जांच की सुविधा की बेहद जरूरत थी। सुना है कि एक्स-रे की मशीन आ गई है। अफसरों को चाहिए कि बिना देरी किए इसका संचालन जल्द से जल्द शुरू कराएं। - रामनाथ, सोनौली
एक्स-रे मशीन आ गई है। कोरोना काल में कचहरी से संबद्ध किए गए टेक्नीशियन को वहां से कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। इंजीनियर आकर मशीन को इंस्टाल करेंगे। उम्मीद है कि 15 से 20 दिन में काम शुरू हो जाएगा।-संजय गुप्ता, चिकित्साधिकारी, पीएचसी सरसवां