{"_id":"64ff6695bc1a87a6340581a9","slug":"wrestlers-showed-tricks-in-thamba-alawalpur-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-3025-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: थांबा अलावलपुर में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: थांबा अलावलपुर में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच
विज्ञापन
करारी। सदर ब्लाॅक के थांबा अलावलपुर में सोमवार को दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 16 जोड़ी पहलवानों ने दांवपेच दिखाए।
दंगल के पहले दिन दिल्ली की महिला पहलवान वैशाली और कौशाम्बी के पश्चिमशरीरा के कान्हा के बीच मुकाबला हुआ। 10 मिनट के निर्धारित समय की कुश्ती में वैशाली ने कान्हा को चारों खाने चित कर दिया। अयोध्या के पहलवान मदन दास आयु में खुद से बड़े और डेढ़ गुना वजनी बांदा के पहलवान नीरज से टकराए। दोनों ही एक दूसरे पर भारी पड़े, अंत में कुश्ती बराबरी में छूट गई।
कौशाम्बी के संतोष पहलवान ने दिल्ली के कर्मबीर और प्रयागराज के सुशील ने प्रतापगढ़ के सत्यम को पटखनी दी। भिंड के भल्लू ने जितेंद्र दिल्ली को, राजेश टेंवा ने सचिन प्रतापगढ़, अमरनाथ चायल ने सत्तू सिराथू को, नवनीत सैयद सरांवा ने अमर सिंह शमशाबाद को, अजय फाफामऊ प्रयागराज ने शमशेर आलम झंडापुर और रतन थाम्भा ने शिवा बमरौली को हराया।
इसी तरह फयाज अमीनपुर संवरों ने लक्ष्मण फतेहपुर, कल्लू संवरों ने रजत बनारस, अदनान झंडापुर ने सुहैल सोरांव को, रामराज थाम्भा ने सत्तू सिराथू को पटखनी दी। ग्राम प्रधान मान सिंह यादव ने विजयी पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया। दंगल की कमेंट्री रोशन लाल ने की। इस मौके पर जय करन सिंह, मुन्ना यादव, मो. हुसैन, धनराज यादव, चंद्रबली रैना आदि मौजूद रहे।