{"_id":"693870f7873fd863bd09e907","slug":"womens-gang-arrested-for-robbing-women-of-their-gold-lockets-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133394-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महिलाओं से सोने की लॉकेट लूटने वाली महिला गैंग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महिलाओं से सोने की लॉकेट लूटने वाली महिला गैंग गिरफ्तार
Wed, 10 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के अर्का महावीरपुर मेले के बाहर दो महिलाओं से हुई लॉकेट लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आधा दर्जन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से सोने-चांदी के लॉकेट, मोबाइल व नकदी भी बरामद की है।
अर्का महावीरपुर गांव में लगे वार्षिक मेले के बाहर सोमवार को हुई लूट की घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी थी। पीड़ित अभिमन्यु विश्वकर्मा के अनुसार, उनकी दादी और मौसेरी बहन मेले में गई थीं। इसी दौरान रास्ते में तीन-चार अज्ञात लुटेरी महिलाओं ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर उनके गले से सोने की लॉकेट छीनकर फरार हो गईं।
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को जांच के आधार पर आधा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं में ऊषा निवासी गुलामीपुर थाना करारी, अनीता देवी, विमला देवी, राजकुमारी, ननकी निवासी बैस कांटी थाना करारी और मंजू निवासी फैजीपुर थाना पश्चिमशरीरा शामिल हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से चार सोने की लॉकेट, एक चांदी की लॉकेट, एक मोबाइल फोन और 1500 रुपये नकद बरामद किया। पुलिस का कहना है कि यह महिला गिरोह मेले और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था।