फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women threw the girl in a well, report filed

महिलाओं ने युवती को कुएं में फेंका, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Apr 2020 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women threw the girl in a well, report filed
महिलाओं ने युवती को कुएं में फेंका, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव में मामूली विवाद के बाद दबंग महिलाओं ने एक युवती को कुएं में फेंक दिया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

सुरसेनी निवासी दयाराम पुत्र स्व. आभाराम ने बताया कि 27 मार्च की शाम उसकी बेटी प्रीती घर के बाहर खड़ी थी। तभी पड़ोसी नरेश और लाला की पत्नी उसे मामूली बात पर अपशब्द कहने लगी। विरोध करने पर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर प्रीती भागी तो आरोपी महिलाओं ने उसे घर के समीप स्थित कुएं में फेंक दिया। यह देख आसपास रहे लोग सन्न रह गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह प्रीती को बाहर निकाला। जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि प्रीती की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। पीड़ित पिता ने इलाज के बाद गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में तिल्हापुर चौकी प्रभारी अभिलाष तिवारी का कहना है कि जल्द ही वह पीड़ित युवती का बयान दर्ज करेंगे। फिर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed