Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women enjoyed the rides and food at the fair.

Kaushambi News: मेले में झूलों और व्यंजनों का महिलाओं ने लिया आनंद

Sat, 07 Nov 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Women enjoyed the rides and food at the fair.
करारी मेला खरीददारी करती महिलाएं संवाद
ऐतिहासिक करारी रामलीला महोत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को मेला पूरी तरह महिलाओं के नाम रहा। मेले में 14 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन

मेले में लगे झूले, ट्रेन और ड्रैगन झूले बच्चों के साथ महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने झूलों का खूब आनंद उठाया तो महिलाओं ने घर-गृहस्थी और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े सामान की खरीदारी की। चाउमीन, डोसा, आलू की टिक्की और बताशों की दुकानों पर भी खूब चहल-पहल रही। महिलाओं ने खरीदारी के साथ तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन

मेले में अगिऔना, मुकीमपुर बरलहा, सालेपुर, लहना, सवरो, पिंडरा, शेषा और मगौरा समेत आसपास के कई गांवों से महिलाएं पहुंचीं। प्रतिबंध के बावजूद झूलों और खानपान की दुकानों की ओर जाने का प्रयास कर रहे युवकों को महिला पुलिसकर्मी हटाती नजर आईं। महिलाओं के मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिलाओं ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारी मेला खरीददारी करती महिलाएं संवाद

करारी मेला खरीददारी करती महिलाएं संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed