फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women did the teez fast

अखण्ड सौभाग्य के लिये महिलाओं ने रखा तीज का व्रत

Tue, 03 Sep 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
women did the teez fast
women did the teez fast - फोटो : KAUSHAMBI
अखंड सौभाग्य के लिये महिलाओं ने रखा तीज का व्रत
विज्ञापन

तमाम महिलाओं ने दोपहर में नजदीकी घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया
मंझनपुर। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने हरितालिका तीज का व्रत रखा। शाम को मां पार्वती व भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा कर अखण्ड सौभाग्य की कामना की।

भाद्रपद मास की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती है। यह व्रत सबसे कठिन माना जाता है। लगभग 36 घण्टे के इस व्रत में पानी तक नहीं पिया जाता। इस व्रत को सबसे पहले मां पार्वती ने किया था। आज ही के दिन माता पार्वती को शिव वर के रूप में प्राप्त हुए थे। तभी से इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अखण्ड सौभाग्य के लिये रखती है। जबकि कुंवारी कन्याएं योग्य वर के लिए इस व्रत को रखती है। सोमवार को हरितालिका तीज थी। महिलाएं व्रत की तैयारी में कई दिन से जुटी थी। सोमवार को सुबह व्रत का संकल्प लेकर भगवान शिव के पूजन की तैयारी किया। तमाम महिलाओं ने दोपहर में नजदीकी घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। शाम को सोलह श्रंगार कर भगवान शंकर व पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed