फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women and old

मतदान में महिला व वृद्धों को मिलेगी वरीयता

Tue, 21 Feb 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 21 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
women and old
kaushambi
विधानसभा चुनाव में मतदान वाले दिन बूथों पर महिलाओं व वृद्धों को वरीयता मिलेगी। मतदान के लिए महिलाओं की बूथ पर अलग से लाइन लगेगी तो वृद्धों को बगैर लाइन में लगे ही मतदान की छूट मिलेगी। इस आशय का आदेश निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को जारी कर दिया है।
विज्ञापन


   विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग कोई कोर कसर छोड़ता नहीं दिख रहा है। जिले में जागरूकता अभियान माह भर से चलाया जा रहा है। मतदान वाले दिन लंबी लाइन में खड़े होने और भीड़भाड़ के भय से महिलाएं व वृद्ध मतदान से मुंह न मोड़ लें निर्वाचन आयोग ने इसका पूरा खयाल रखा है। आयोग ने मतदाताओं को जारी मतदाता पर्ची में स्पष्ट आदेश किया है कि बूथों पर महिलाओं और वृद्धों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए महिलाओं की अलग से लाइन लगेगी। भीड़ बढ़ने पर लाइन में लगी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में मतदान के लिए अधिक प्रवेश दिया जाएगा। इससे बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन नहीं लगने पाएगी। वृद्ध मतदाताओं का आयोग ने ज्यादा खयाल रखा है। बूथ पर पहुंचने के उन्हें लाइन में नहीं लगना होगा। वह सीधे अंदर जाकर पीठासीन अधिकारी से मिलते ही अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इस आशय का निर्देश आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नाबालिग को लेकर जा सकेंगे अशक्त व दृष्टिहीन
निर्वाचन आयोग ने मतदान वाले दिन अशक्तों और दृष्टिहीनों के लिए भी स्पष्ट निर्देश दे रखा है। अशक्त और दृष्टिहीन मतदाताओं को मतदान करने के लिए उनके घर का नाबालिग उनके साथ बूथ तक जा सकेगा। इसके बाद अशक्त अपनी मर्जी तो दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल लिपि से मताधिकार का प्रयेाग कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इस आशय का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी को जारी किया है।

बूथ पर प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल, कैमरा
मतदान करने के लिए बूथ पर जाने वाले मतदाता मोबाइल व कैमरा लेकर नहीं जा सकेंगे। मतदेय स्थल के अंदर यदि किसी भी मतदाता के पास मोबाइल, कैमरा या अन्य कोई उपकरण मिलता है तो उसके खिलाफ मौके पर ही पीठासीन अधिकारी कार्रवाई करेंगे। आयोग के फरमान के बाद डीईओ ने सभी मतदाताओं को निर्देशित किया है कि मतदान के दिन वह बूथ पर जाते समय अपने पास मोबाइल, कैमरा कत्तई नहीं ले जाएंगे।

पांच बजे तक लाइन में लगने वाले कर सकेंगे मतदान
मतदान वाले दिन यदि कोई मतदाता बूथ पर देर से पहुंचता है तो भी वह अपने मत का प्रयोग कर सकेगा। इसके लिए उसे पांच बजे से पहले बूथ पर पहुंचकर लाइन में लगना होगा। पांच बजे के बाद बूथ पर पहुंचने पर उसे सुरक्षाकर्मी अंदर नहीं जाने देंगे और वह मताधिकार के प्रयोग से वंचित कर दिया जाएगा। डीईओ ने सभी मतदाताओं को निर्देशित किया है कि मताधिकार से वंचित न हो इसके लिए मतदाता सुबह से ही मतदान के लिए बूथों पर पहुंचे।


बूथों पर मतदान वाले दिन के लिए आयोग ने जो निर्देश दे रखे हैं उसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए पीठासीन व निर्वाचन कार्य में लगे अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। मतदान को लेकर किसी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी।
अखंड प्रताप सिंह, डीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed