फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Traders get relief from GST reforms; welcome the decisions.

Kaushambi News: जीएसटी सुधारों से व्यापारियों को राहत, फैसलों का किया स्वागत

Sun, 11 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 11 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Traders get relief from GST reforms; welcome the decisions.
पश्चिम शरीरा नगर अध्यक्ष व्यापार जितेंद्र कौशल
जीएसटी काउंसिल की बैठक में करदाताओं और व्यापारियों के हित में लिए गए निर्णयों का व्यापारिक संगठनों और कर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी नियमों में बदलाव से कारोबार करना आसान होगा और छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी। हालांकि, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ जिला महामंत्री नीरज बनारसी ने कहा कि रिफंड से जुड़ी समस्याओं के समाधान और प्रक्रिया आसान होने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। वहीं, संगठन के पश्चिम शरीरा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जितेंद्र कौशल ने कहा कि सरकार के फैसले व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। कर चोरी के मामलों में आपराधिक कार्रवाई की सीमा बढ़ाने से छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


भरवारी के कर अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने बताया कि पांच करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी के मामलों में ही आपराधिक कार्रवाई का प्रावधान व्यापारियों के लिए राहत भरा कदम है। उन्होंने कहा कि अभियोजन की प्रक्रिया में उच्चाधिकारी की मंजूरी अनिवार्य होने और रिफंड प्रक्रिया सरल किए जाने से करदाताओं को सुविधा मिलेगी। हालांकि, सप्लायर की ओर से जीएसटी जमा नहीं करने पर ईमानदार खरीदार का आईटीसी नहीं काटने के मुद्दे पर ठोस समाधान की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कर अधिवक्ता संगठन कौशाम्बी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि जीएसटी प्रावधानों में बदलाव से करदाताओं को कई सुविधाएं मिली हैं। उन्होंने अर्थदंड में कमी, पंजीयन आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण और रिफंड प्रक्रिया को आसान बनाने जैसे फैसलों को सराहनीय बताया। व्यापारियों को उम्मीद है कि इन सुधारों से अनावश्यक परेशानियां कम होंगी और कारोबार को गति मिलेगी।

पश्चिम शरीरा नगर अध्यक्ष व्यापार जितेंद्र कौशल

पश्चिम शरीरा नगर अध्यक्ष व्यापार जितेंद्र कौशल

पश्चिम शरीरा नगर अध्यक्ष व्यापार जितेंद्र कौशल

पश्चिम शरीरा नगर अध्यक्ष व्यापार जितेंद्र कौशल

पश्चिम शरीरा नगर अध्यक्ष व्यापार जितेंद्र कौशल

पश्चिम शरीरा नगर अध्यक्ष व्यापार जितेंद्र कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed