{"_id":"6aca9628b16d69d5470411cd","slug":"from-clay-to-brass-copper-urns-decorated-in-the-market-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-149852-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाजार में सजे मिट्टी से लेकर पीतल-तांबे के कलश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाजार में सजे मिट्टी से लेकर पीतल-तांबे के कलश
Sun, 11 Oct 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर बाजार में रखें पीतल के कलश हुआ खरीदारी के लिए कलश देखते लोग संवाद
बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र के मद्देनजर शनिवार को नगर के बाजारों और मंदिरों के आसपास दुकानें सज गईं हैं। कलश स्थापना के लिए लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार मिट्टी, पीतल और तांबे के कलश खरीद रहे हैं। वहीं, मां दुर्गा की छोटी प्रतिमाओं की भी मांग बढ़ गई है।
बाजार में मिट्टी के कलश 50 से 100 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं, पीतल और तांबे के कलश की कीमत 500 से 2500 रुपये तक है। इनकी कीमत आकार और बनावट के हिसाब से अलग-अलग है। मां दुर्गा की छोटी प्रतिमाएं 100 से 500 रुपये तक में बिक रही हैं। नवरात्र की तैयारी में जुटे लोग कलश, प्रतिमाओं के साथ अन्य पूजन सामग्री भी खरीद रहे हैं।
दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
बर्तन व्यापारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि नवरात्र में कलश स्थापना का विशेष महत्व है। इसे देखते हुए दुकान पर पीतल और तांबे के विभिन्न आकार के कलश रखे गए हैं। मिट्टी के बर्तन विक्रेता पृथ्वी पाल ने बताया कि उनके यहां 50 से 100 रुपये तक में मिट्टी के कलश उपलब्ध हैं। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमाएं बेचने वाले शारदा प्रसाद साहू ने बताया कि छोटी प्रतिमाओं की कीमत 100 से 500 रुपये तक है। नवरात्र से पहले बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।