फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The trust placed in the 'Dakiya Babu' (postman) remains intact, even as times have changed.

Kaushambi News: युग बदलने के बाद भी बरकरार है डाकिया बाबू का भरोसा

Sun, 11 Oct 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 11 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The trust placed in the 'Dakiya Babu' (postman) remains intact, even as times have changed.
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के डीबीएफ से लेन-देन करते बुजुर्ग। संवाद
तकनीकी के युग में भी ग्रामीण इलाकों में डाकिया बाबू का भरोसा कायम है। व्हाट्सएप और स्मार्टफोन के दौर में भले ही निजी चिट्ठियों का चलन कम हो गया हो लेकिन सरकारी संदेश, पेंशन और त्योहारों पर राखी पहुंचाने में डाक विभाग की भूमिका आज भी अहम है। जिले के डाक विभाग ने पारंपरिक सेवाओं के साथ डिजिटल सुविधाओं का भी विस्तार किया है।
विज्ञापन


इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया अब चलता-फिरता डिजिटल बैंक बन गया है। बैंक जाने में असमर्थ बुजुर्गों, दिव्यांगों और ग्रामीणों को घर बैठे बैंकिंग सेवाएं मिल रही हैं। डाकिया बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिये पात्र लाभार्थियों को पेंशन और सरकारी योजनाओं की राशि निकालने में मदद करते हैं। इससे लोगों को बैंक की लंबी कतारों और आने-जाने की परेशानी से राहत मिलती है। जिले की तीनों तहसील सिराथू, मंझनपुर और चायल में करीब 111 से अधिक शाखा डाकघर और भरवारी व पश्चिम शरीरा जैसे कई उप-डाकघर साल के 365 दिन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं।
विज्ञापन

-----इनसेट---------

ग्रामीणों के लिए मददगार बनी सेवा

मंझनपुर उप डाकघर की बीपीएम जूली कुमारी और आर्यन सिंह यादव ने बताया कि बंधवा रजवर की दिव्यांग राम जलानी और भेलखा के दिव्यांग कल्लू जैसे कई लाभार्थी घर पर बैंकिंग सुविधा पाकर खुश हैं। डाकिया अब सिर्फ चिट्ठियां बांटने तक सीमित नहीं हैं बल्कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी मददगार बन रहे हैं। बदलते समय के साथ डाक विभाग ने अपनी सेवाओं का स्वरूप बदला है लेकिन लोगों से जुड़ाव और भरोसे की परंपरा आज भी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------वर्जन------------

--बचपन में पिता की चिट्ठियां पढ़कर सुनाता था। इससे जुड़ी यादें आज भी भावुक कर देती हैं। --- रामसूरत तिवारी, किसान, इब्राहिमपुर

-- एक समय परिवार के लोग डाकिए का इंतजार करते थे। आज फोन की सुविधा है, लेकिन त्योहारों पर राखी और अन्य संदेश पहुंचाने में डाक विभाग की भूमिका बनी हुई है। -- मनोज सिंह, सेवानिवृत्त फौजी, सरसवां

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के डीबीएफ से लेन-देन करते बुजुर्ग। संवाद

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के डीबीएफ से लेन-देन करते बुजुर्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed